फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   daughter of vijay goswami told two friends of father had come in house and drank alcohol together In Firozabad

Murder Case Of Cloth Merchant: बेटी बोली- दो दोस्त आए थे, साथ में शराब पी रहे थे, बोले- तुम लोग नीचे नहीं आना

Sat, 31 Dec 2022 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 05:45 PM IST
सार

फिरोजाबाद में कपड़ा व्यापारी विजय की हत्या के बाद क्षेत्र में दहसत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। विजय जिस मकान में किराए पर रहता था, वह दो मंजिल बना है। मकान के मुख्य गेट के सामने बने कमरे में जमीन पर उनका बिस्तर लगता था। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पत्नी मंजू और दो बेटियां रिंकी (17) और रीतू (15) सो jरही थी। 

विज्ञापन
daughter of vijay goswami told two friends of father had come in house and drank alcohol together In Firozabad
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजय गोस्वामी की बड़ी पुत्री रिंकी ने बताया कि देर रात पापा के दो दोस्त आए थे। पापा ने कांच के दो ग्लास अदंर से मंगवाए थे। कहा था कि तुम लोग नीचे नहीं आना। रिंकी ने बताया कि रात करीब दस बजे पापा ने ऊपर से खाना मंगाने के साथ ही मां से कहा कि तुम लोग सो जाओ और हम लोग देर में सोएंगे। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ बातचीत करने लगे। मैं अपनी बहन और मां के साथ सो गई। 

विज्ञापन


रात करीब दो बजे मां की नींद खुली तो पापा कमरे में नहीं थे। घर के मेनगेट की कुंडी खुली थी, लेकिन दरवाजे बंद थे। कमरे की लाइट भी बंद थी। मां ने लाइट जलाने का प्रयास किया, तो बल्व फूटा था। मोबाइल की टार्च जलाई तो कमरे में खून पड़ा था। इस पर उन्होंने मुझे और बहन को जगा लिया। घर के बाहर देखा तो पापा का कोई पता नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने निरीक्षण करके जानकारी जुटाई

सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस दरवाजे पर खड़ी होकर पूछताछ कर रही थी। तभी दरवाजे की सीढ़ियों के पास मसाले का पैकेट पड़ा था। उसे उठाने के लिए पुलिस नीचे झुकी, तभी नाले में विजय का शव दिखा। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने कमरा देखा तो खून पड़ा था। पुलिस ने निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। विजय से मिलने जो दोस्त आए थे, उनके बारे में रिंकी कोई जानकारी नहीं दे सकी। रिंकी का कहना है कि एक युवक की कोटला रोड सब्जी मंडी पर दुकान है, लेकिन वह उसके बारे में कुछ नहीं जानती।

तीन भाईयों में सबसे छोटा था विजय

विजय गोस्वामी तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई जितेंद्र ने बताया कि विजय से बड़े दिनेश थे। दिनेश और जितेंद्र, मैनपुरी में ही रहते हैं। पिछले तीन साल से विजय परिवार के साथ फिरोजाबाद में किराए पर मकान लेकर रहते थे। जिस मकान में विजय की हत्या की गई। उस मकान में वह दो साल पहले ही किराए पर आए थे। इससे पहले वह मोहल्ले में ही दूसरे मकान में किराए पर रहते थे।

मकान में अकेला रहता था विजय का परिवार

जिस मकान में विजय की हत्या हुई, उस मकान में केवल विजय और उसके बच्चे ही रहते थे। मकान मालिक दूसरे मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मकान सुदामा नगर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed