फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   daughter of daroga committed suicide by hanging herself In Firozabad body found hanging from tree in park

UP: फंदे से झूली दरोगा की बेटी, पार्क में पेड़ पर लटक रहा था शव; टहलने गए लोगों ने देखा तो हुई जानकारी

Tue, 18 Jun 2024 07:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jun 2024 07:31 PM IST
सार

दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पार्क में पेड़ पर लटक रहा था। सुबह टहलने गए लोगों ने देखा तो जानकारी हुई। 

विज्ञापन
daughter of daroga committed suicide by hanging herself In Firozabad body found hanging from tree in park
साक्षी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को एक पार्क में पेड़ पर युवती का शव लटका मिला। पार्क में टहलने पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की शिनाख्त अलीगढ़ में तैनात दारोगा की पुत्री के रूप में की गई। युवती कुछ दिनों से डिप्रेशन में बताई जा रही है।

विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में सुबह स्थानीय लोग टहलने के लिए गए थे। जहां एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे एक युवती का शव लटका हुआ था। लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव की पहचान साक्षी यादव (20) पुत्री प्रमोद यादव निवासी लाइनपार के रूप में की है। युवती के पिता अलीगढ़ के लोधा थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजन से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला है कि युवती तड़के करीब तीन बजे अकेली घर से निकल गई थी। सुबह उसका शव लटका हुआ मिला है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि युवती कुछ दिनों से डिप्रेशन में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed