{"_id":"9a39e6fbdadb3800b71f108c9765b036","slug":"daudyal-sports-stadium-began-in-the-cricket-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया है।
पहला मुकाबला स्टेडियम ब्लू और नाथू सिंह इंटर कालेज के बीच हुआ। जिसमें पहले खेलते हुए नाथू सिंह इंटर कालेज ने सभी विकेट खोकर 60 रन का लक्ष्य दिया। सर्वाधिक 26 रन गौरव ने बनाए। शिवांसू और आदित्य ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलते हुए नौ विकेट खोकर स्टेडियम ब्लू ने लक्ष्य प्राप्त किया। आसू ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। एक अन्य मैच आदर्श समाज इंटर कालेज और शिकोहाबाद के मध्य खेला गया। इसमें शिकोहाबाद ने सभी विकेट खोकर 46 रनों का लक्ष्य दिया। आदर्श समाज इंटर कालेज ने पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य अर्जित कर किया।
तीसरा मैच पचवान और दौलतपुर के बीच खेला गया। सभी विकेट खोकर पचवान की टीम ने 93 रन बनाए। अमित व परिवेंदर ने 26 और 30 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौलतपुर की टीम 69 रन पर सिमट गई। मुख्य अतिथि मधुर चतुर्वेदी, निशांत नरुला, वैभव वर्मा, नितिन बंसल, विवेक मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी राजकुमार, क्रिकेट कोच निशांत खरे आदि उपस्थित रहे।