फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Date extended for filling form for B.Ed and Law examinations

Firozabad News: बीएड व विधि की परीक्षाओं के फाॅर्म भरने की तारीख बढ़ाई

Tue, 01 Aug 2023 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Date extended for filling form for B.Ed and Law examinations

विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीएड और विधि की परीक्षाओं के लिए फाॅर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी छह अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर संबंधित कॉलेज के माध्यम से परीक्षा फाॅर्म भरवा सकते हैं। पहले आखिरी तारीख 30 जुलाई निर्धारित की गई थी।
इन पाठ्यक्रमों के पुनर्परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद तमाम विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उनके परिणाम में त्रुटियां थीं। विद्यार्थियों का कहना था कि पुनर्परीक्षा देने के बाद भी उनके अंकों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। अन्य आपत्तियां भी थीं। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संस्थागत और भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के परीक्षा फाॅर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक बीएड कॉलेजों में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेशित बीएड सत्र 2022-24 के प्रथम वर्ष व सत्र 2021-23 के द्वितीय वर्ष और सत्र 2022-23 के एलएलबी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और बीएएलएलबी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ष के छात्र-छात्राएं छह अगस्त तक फाॅर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह अगस्त तक फाॅर्म भर सकते हैं विद्यार्थी, पुनर्परीक्षा परिणाम में त्रुटियों को देखते हुए लिया गया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed