फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dabish in search of criminals who jumped from the train

Firozabad News: ट्रेन से कूदकर भागे अपराधियों की तलाश में दबिश

Sun, 30 Apr 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dabish in search of criminals who jumped from the train
ट्रेन से कूदकर भागे अपराधियों की तलाश में दबिश
विज्ञापन

सोनीपत और जीआरपी फिरोजाबाद की संयुक्त टीमें जुटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। फरक्का एक्सप्रेस से हथकड़ी सहित ट्रेन से कूदकर भागे तीन साइबर अपराधियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अभी भी फरार हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई है। एक टीम फिरोजाबाद जीआरपी के वरिष्ठ उप निरीक्षक चमन गोस्वामी और दूसरी टीम सोनीपत (हरियाणा) थाने के निरीक्षक राजीव के नेतृत्व में गठित की गई है। शनिवार को आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।
बृहस्पतिवार की रात सोनीपत साइबर क्राइम की पुलिस फरक्का एक्सप्रेस से पश्चिमी बंगाल से तीन साइबर अपराधियों को पेशी के लिए ले जा रही थी। जब ट्रेन शिकोहाबाद जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत भांडरी के समीप पहुंची तो ट्रेन की गति धीमी हो गई। मध्य रात का समय था। पुलिसकर्मी भी नींद में थे, तभी मौका मिलते ही तीनों अपराधी हथकड़ी सहित चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। जानकारी होने पर सोनीपत पुलिस के एएसआई और कांस्टेबिलों में खलबली मच गई। उन्होंने पूरी बोगी को छान मारा, जब कहीं नहीं मिले तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। जानकारी होते ही जीआरपी शिकोहाबाद और थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। जिसमें एक अपराधी को पुलिस ने चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों राज्यों की पुलिस अधिकारियों ने संबंध साधे और संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश में कांबिंग की। सायं तक जीआरपी आरोपियों की तलाश में आसपास के खेतों और संभावित स्थानों में तलाश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed