फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dabang brutally beats up Scheduled Caste woman

Firozabad News: दबंग ने अनुसूचित जाति की महिला को बेरहमी से पीटा

Sat, 29 Jun 2024 08:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jun 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Dabang brutally beats up Scheduled Caste woman
दबंग ने अनुसूचित जाति की महिला को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

- महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

- पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। गांव वासुदेवमई में दबंग ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई की। इस घटना की शिकायत पीड़िता ने एसएसपी से की है। जिसके बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव वासुदेवमई निवासी नीलम देवी अपने घर के सामने फावड़े से काम कर रही थी। आरोप है कि तभी उसके गांव का ही एक दबंग वहां आ गया। उसने काम करने का विरोध किया, जब महिला ने उसकी बात नहीं मानी, तो दबंग ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसके बाद उसे पीटा। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी तहरीर पर पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जिसके चलते महिला ने घटना की शिकायत एसएसपी के नाम दिया है। इंस्पेक्टर क्राइम रमेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed