फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cylinder caught fire due to gas leak, woman got severely burnt

Firozabad News: गैस लीक होने से सिलिंडर में लगी आग, महिला गंभीर झुलसी

Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire due to gas leak, woman got severely burnt
आग से झुलसी महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे परिजन। संवाद
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना टूंडला इलाके में रविवार देर शाम खाना बनाते समय गैस लीक होने से सिलिंडर में लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीखे सुनकर परिजन मौके पर आ गए। परिजन ने आनन-फानन में महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर मे भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


गांव बन्ना निवासी गीता रविवार देर शाम घर की रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलिंडर से गैस लीक होने का आभास उसे नहीं हुआ। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन व पड़ोसियों ने किसी तरह से आग को बुझाकर झुलसी महिला को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया है। चिकित्सक के अनुसार महिला 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी। जिसके चलते बेहतर उपचार के लिए उसे आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed