{"_id":"623cbfd5c670f932895c5486","slug":"custody-firozabad-news-agr5281114197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल-मायके वालों में पथराव, पिता-ससुर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल-मायके वालों में पथराव, पिता-ससुर हिरासत में
विज्ञापन

दरवाजा नहीं खोला गया तो गेट के बाहर बैठी महिला, मायके वालों के आने पर बढ़ी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। ससुराल पहुंची महिला को ससुरालीजनों ने घर में नहीं घुसने दिया। इस पर महिला गेट के बाहर बैठ गई। कुछ देर बाद मायके वाले पहुंच गए। इसके बाद मायके-ससुराल पक्ष में शुरू हुई कहासुनी बढ़ गई। पथराव भी होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और महिला के पिता और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मटसेना के गांव दिलीप का पुरा निवासी सोनम की ससुराल उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओम कॉलोनी गली नंबर दो में है। उसका विवाह 24 मई 2021 को आशीष के साथ हुआ था। कुछ समय पूर्व सोनम मायके गई थी। बृहस्पतिवार को वह ससुराल लौटी। यहां उसने दरवाजा खोलने के लिए पति और अन्य लोगों आवाज दी। ससुरालवालों ने न तो दरवाजा खोला और न ही सोनम को घर में घुसने की अनुमति दी। इस पर सोनम गेट के बाहर बैठ गई और घरवालों को सूचना दी। सोनम के पिता और अन्य लोग भी आ गए। धीरे-धीरे मामला बढ़ा और दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने के साथ ही सोनम के पिता और आशीष के पिता को हिरासत में ले लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे दी। कहा, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।