{"_id":"5e7b7bdc8ebc3e76864851cf","slug":"current-se-death-firozabad-news-agr4354239114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोलपुरा में करंट लगने से बालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोलपुरा में करंट लगने से बालक की हुई मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम ढोलपुरा में मकान के छज्जे के पास से जा रहे बिजली के तारों का करंट लगने से दो बालक झुलस हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।
थाना लाइनपार के मोहल्ला ढोलपुरा निवासी हजारीलाल के बेटे योगेश (आठ), बंटी (दस) 23 मार्च को करंट लगने से कारण मकान से नीचे गिरने से घायल हो गए थे। उन्हें परिजन जिला अस्पताल में लाए थे। उपचार के दौरान यहां योगेश कुमार की मौत हो गई। परिजन शव घर ले गए। योगेश की मौत होने से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
परिजनों का आरोप है बिजली विभाग के अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। डीएम चंद्र विजय सिंह का कहना है कि गांव में पता कराने पर जानकारी मिली है कि हजारीलाल के मकान का छज्जा निकाल लेने के कारण है बिजली के तार छज्जे के पास से जा रहे है। तारों के पकड़ने के दौरान करंट लगने से योगेश नीचे गिर गया था। योगेश की हैडइंजरी से मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करंट लगने के ही संबंध में कोई जानकारी परिजनों की ओर से बिजली विभाग के अफसरों को नहीं दी थी। एसएचओ लाइनपार कमला शंकर का कहना है कि दो दिन पहले की घटना है। परिजनों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी है।