फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   current ran into glimpse of Ram Barat Procession, three stun

राम बरात शोभायात्रा के दौरान झांकी में दौड़ा करंट, तीन अचेत

Wed, 05 Oct 2016 12:25 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 05 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
current ran into  glimpse of Ram Barat Procession, three stun
राम बरात शोभायात्रा के दौरान झांकी में दौड़ा करंट, तीन अचेत - फोटो : Amar Ujala
गांव लतीफपुर के समीप रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों में फैला आक्रोश, नारेबाजी

राम बरात के दौरान एक झांकी शोभायात्रा मार्ग पर काफी नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गई। इसके चलते झांकी में करंट दौड़ गया। करंट से तीन लोग अचेत हो गए, जिन्हें देर रात उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों और राम बरात कमेटी पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए मामले को शांत करा दिया।

नारखी क्षेत्र के गांव कोटला में सोमवार को भगवान श्रीराम की बरात धूमधाम के साथ निकाली गई। रात करीब दस बजे बरात कोटला से शुरू होकर गांव लतीफपुर के समीप पहुंची। यहां एक झांकी काफी नीचे लटके हाईटेंशन लाइन के तार से टकरा गई। झांकी में करंट आने से हरवीर सिंह पुत्र हर प्रसाद और सौरभ उर्फ पप्पू पुत्र प्रमोद चौहान, मनीष पुत्र रुकमपाल अचेत हो गए। तीनों युवकों के अचेत होते ही शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। अचेत युवकों को उपचार के लिए देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी। इस पर मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझाते हुए शांत करा बिजली आपूर्ति कटवा दी। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। वहीं शोभायात्रा के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि शोभायात्रा मार्ग में नीचे लटक रहे विद्युत तारों को ठीक करने के लिए काफी बार जेई और एसडीओ से कहा गया लेकिन किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से शोभायात्रा के दौरान गंभीर हादसा होने से बच गया। थानाध्यक्ष नारखी का कहना है कि गंभीर हादसा होने से बच गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed