फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   culture

दो - दो करके श्रद्घालुओं को दिया गया मंदिरों में प्रवेश

Mon, 13 Jul 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
culture
सावन मास के दूसरे सोमवार के दिन गंज मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करती महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के शहर के प्रमुख मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ नजर नहीं आई। जबकि क्षेत्रीय मंदिरों में भीड़ भाड़ रही। जिसको लेकर शिव भक्तों को भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं प्रमुख शिव मंदिरों में पांच-पांच श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। जिससे मंदिर परिसर के अंदर भीड़ एकत्रित न हो सके। सावन माह के दूसरे सोमवार को पेमेश्वरगेट स्थित पेमेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर भक्तों की संख्या काफी कम थी। जो भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे भी थे। वह भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जिससे भक्तों को पूजा अर्चना में देरी लग रही थी।
विज्ञापन

वहीं मंदिर महंत श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक कर रहे थे। उधर, मोहल्ला गंज स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। मंदिर के बाहर जहां साधू संत पंती लगाकर बैठे हुए नजर आए। वहीं मंदिर के अंदर दो-दो श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था। जिससे मंदिर के अंदर भीड़ एकत्रित न हो। मंदिर में लगे घंटे कपड़े से बांध दिए गए थे। जिससे श्रद्धालु उनको छू न सकें। वहीं कोतवाली दक्षिण के पीछे बने पंचमुखी महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई, लेकिन सामाजिक दूरी के साथ पूजा अर्चना की जा रही थी। कैलादेवी मंदिर परिसर स्थित महादेव के दर्शन दूर से कराए जा रहे थे। श्रद्धालुओं को न तो जल चढ़ाने की अनुमति दी गई थी और न ही बेलपत्र आदि। इसके साथ ही गोपाल आश्रम स्थित चिंताहरण मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed