{"_id":"605f72608ebc3e59281acea4","slug":"cultural-holi-holi-festival-firozabad-news-agr486457136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में रहा होली का हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में रहा होली का हुड़दंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी कार्यालयों में शनिवार को होली का हुड़दंग दिखाई दिया। कर्मचारियों ने अफसरों से मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने जिन अफसरों की थानेवार सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगाई थी। वह अपनी ड्यूटी की जानकारी करते दिखाई दिए। वहीं रविवार को अवकाश होने के कारण अधिकारी एवं कर्मचारी शनिवार को जल्दी घरों को निकल गए। अफसरों ने भी अधीनस्थों को मिष्ठान खिलाकर त्योहार की बधाई दी।
कलक्ट्रेट में कर्मचारी जरूरी काम निपटाने के बाद होली खेलते दिखाई दिए। कई अधिकारी डीएम चंद्र विजय सिंह से मिलकर होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। वहीं विकास भवन में सीडीओ चर्चित गौड़ से भेंट की। इस दौरान अफसरों ने अपने कार्यालय में आने वालों को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा अपने कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ लिपिक जगवीर सिंह, डीपीसी स्वच्छ भारत मिशन पुनीत निगम, दिनेश कुमार, अश्वनी देशमुख, नरेंद्र शर्मा, सुखवीर, राकेश कुमार, सतीश सहित अन्य को शुभकामनाएं दीं।
पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत ने कार्यालय आने वालों को होली की बधाई दी। पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत एवं अनमोल अग्निहोत्री के साथ स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह, डीडीओ राजेश कुमार कुरील एवं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय एवं उप निदेशक कृषि प्रसार डॉ. हंसराज ने कार्यालय में आने वालों को शुभकामनाएं देने के साथ मिष्ठान दिया।