फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में वंदना को निकले भक्त

Tue, 01 Sep 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
cultural
फिरोजाबाद/खैरगढ़/एका। अनंत चतुर्दशी पर सुबह से ही मंदिरों में वंदना के लिए भक्त निकल पडे़। कोरोना के कारण घरों में भी पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। इस दौरान तीर्थंकर भगवान वासपूज्य का निर्वाण महोत्सव मनाकर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी के साथ मंगलवार को पर्यूषण महापर्व का समापन हो गया। शहर के श्री छदामीलाल जैन मंदिर, चंद्रप्रभु मंदिर, नसियाजी मंदिर, सुहागनगर स्थित मुनिसुव्रतनाथ मंदिर, शांतिनाथ मंदिर विभव नगर, नई बस्ती स्थित दिगंबर जैन मंदिर, गांधी नगर जैन मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने देव दर्शन किए। कोरोना संक्रमण के कारण सुबह दस बजे तक बंद होने वाले मंदिर मंगलवार को दोपहर तक खुले रहे।
विज्ञापन

भक्तजन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड और मरसलगंज भी पहुंचे। इस दौरान उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की अराधना के साथ अनंत चतुर्दशी व्रत कथा का वाचन भी हुआ। जैन मंदिरों के बाहर नगर निगम द्वारा रंगोली सजाई गई। कई मंदिरों में नगाड़ा वादकों ने दर्शनार्थियों का स्वागत किया। शाम को आरती के साथ भजन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कस्बा खैरगढ़ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पर भगवान अनंतनाथ, भगवान शांतिनाथ की पूजा की गई। वासपूज्य भवना का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। दूसरी ओर खैरगढ़ में शास्त्र वाचन कार्यक्रम डॉ. महेंद्र कुमार जैन द्वारा किया गया। एका में विदुषी शांतिदेवी ने शास्त्र का वाचन कर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में बताया।

- कोरोना काल के कारण मंदिरों में पूजा नहीं कर सके। लेकिन भक्तिभावना में कोई अंतर नहीं रहा। लोगों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। - गुंजन जैन, महावीर नगर।
- घर में ही विधान पूजन किया है। कोरोना के कारण इस बार एक ही मंदिर जा पाई। लेकिन पूजा-अर्चना करने में कोई कमी नहीं रही। - मोनिका जैन, गुंजन एन्क्लेव।
- पहले वंदना के लिए कई मंदिरों में जाते थे। लेकिन इस बार बहुत कम मंदिरों में दर्शन को जाना हुआ। मंदिरों में भीड़ भी कम दिखी। - टोनी जैन, सुहागनगर।
- भक्तों में उत्साह था, लेकिन कोरोना का डर भी था। मंदिरों में पहले जैसी भीड़ नहीं दिखी। लोगों ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। - अजय जैन, आर्यनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed