फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

चेहल्लुम के जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदाएं

Sun, 20 Oct 2019 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
cultural
शिकोहाबाद में चेहल्लुम के जूलस को निकालने के दौरान मातम करते लोग। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। हजरत इमाम हुसैन और करबला के 72 शहीदों की याद में चेहल्लुम पर मातमी जुलूस दोपहर दो बजे से निकाला गया। जुलूस का उद्घाटन चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल वाहिद ने रवाना कर किया। इसमें अलम व ताजिए के साथ या हुसैन, या अली, या अब्बास, हाय सकीना आदि नारे लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस पंजाबी कॉलोनी स्थित डॉ. सैयद कंबर अहमद रिजवी के घर मजलिस आयोजित की गई। जिसको मौलाना अबूजर अब्बास खान साहब ने खिताब फरमाया। इसके बाद जुलूस निकाला गया। जुलूस पंजाबी कॉलोनी से एटा तिराहा, कटरा बाजार होता हुआ शिया करबला तक पहुंचा। जुलूस में अंजुमन ए हुसैनिया के नौजवान नोहा पढ़ते हुए मातम कर रहे थे। अंजुमन की सदारत वसीआला साहब कर रहे थे। बाहर से आए नोहखवां सज्जाद हल्लौरी और अबूजर रिजवी ने भी नौहख्वानी की।
विज्ञापन

गमजदा लोग काले कपड़े पहन कर नंगे पैर चल रहे थे। इस दौरान बिस्कुट, नमकीन व टॉफी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर अब्दुल वाहिद, शिवा यादव, आजाद मोहम्मद खान, अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, सलीम मास्टर, गोलू चड्डा, हरचरन चन्नी, रफीक अहमद, शैलेंद्र मास्टर, कर्मवीर, यामीन वारसी, लल्ला कुरैशी, कर्मवीर ठेकेदार, अनीस कुरैशी और मुस्तकीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेहल्लुम पर निकाला मातमी जुलूस
जसराना। चेहल्लुम के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कस्बा में मातमी जलूस निकाल कर इमाम हुसैन को याद किया। कस्बा के प्रमुख मार्गों से करबला तक पहुंचा। मोहल्ला बेलमपुरी मसजिद से शुरू हुआ जुलूस घिरोर रोड, मुख्य चौराहा, सब्जी मंडी, जामा मसजिद, मोहल्ला पोतपुरी, शीशपुरी, मोहल्ला मझौआ होता हुआ करबला तक पहुंचा। यहां लोगों ने इमाम हुसैन को याद कर फातिहा पढ़ी।

जसराना में निकाला गया चेहल्लुम पर जलूस।

जसराना में निकाला गया चेहल्लुम पर जलूस। - फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed