फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

छदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा महोत्सव में उमड़ी भीड़

Thu, 19 Sep 2019 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
cultural
श्री छदामी लाल जैन मंदिर में जलधारा कार्यक्रम दौरान जलभिषेक करते इंद्र और मौजूद श्रद्वालुओं की ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बुधवार को दिगंबर जैन छदामीलाल जैन मंदिर में वार्षिक जलधारा महोत्सव हुआ। भव्य समारोह में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधिविधान के साथ भगवान महावीर का जलाभिषेक किया। आगरा, टूंडला, शिकोहाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में भी जैन श्रद्धालु आए। देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शाम को मेला का भी भव्य आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के सुप्रसिद्ध मंदिर छदामीलाल में जलधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। दोपहर से मंदिर में सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। इंद्र गाजेबाजे के साथ पालकी पर सवार होकर जल लेकर पहुंचे। मंत्रोच्चारण कर विधिविधान के साथ महावीर भगवान का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद प्रक्षाल को भक्तों ने मस्तिष्क पर लगाकर स्वयं को धन्य बनाया। मंदिर में करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ रही। टूंडला, फीरोजाबाद, एटा, आगरा से भी लोग जलधारा देखने आए। कार्यंक्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर जैन, अनूपचंद्र जैन एडवोकेट, विजय देवता, अरुण जैन, ललितेश जैन, विनोद बोहरे, विनोद मिलेनियम, एसी जैन, अनिल, डा. विनोद जैन, अजय जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed