फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

धूमधाम से निकाली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

Tue, 17 Sep 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultural
विश्वकर्मा जयंती के अवसर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी में कलाकार प्रस्तुति देते। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मंगलवार को शोभायात्रा नगर में धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर विधायक मनीष असीजा ने किया। शोभायात्रा में 12 से अधिक झांकियां थी। शोभायात्रा का शुभारंभ राधा कृष्ण मंदिर से भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप पर माल्यार्पण कर किया गया। शोभायात्रा छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, शिवाजी मार्ग, कोटला रोड, रोशन गंज की पुलिया, कोटला चुंगी, कोटला रोड, नगला करन सिंह होते हुए बंबा चौराहा स्थित श्रीराम मार्केट पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में तीन बैंड के साथ काली के अखाडे़, ऊंट घोड़े आदि थे। शोभायात्रा में एक रथ पर भगवान शिव माता पार्वती के साथ सवार थे, तो दूसरी झांकी खाटूश्याम महाराज की थी। शेर पर सवार मां दुर्गा के साथ शेष नाग पर भगवान श्रीकृष्ण बैठे हुए थे। शोभायात्रा के अंत में भगवान विश्वकर्मा की झांकी थी। शोभायात्रा में समिति पदाधिकारियों के साथ शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, शोभायात्रा अध्यक्ष भगवान सिंह झा, रविंद्र कुमार झा, प्रदीप कुमार, छोटेलाल, कैलाश बाबू, सुधाकर मिश्रा, शशीकांत झा, वैभव ओझा, रामबाबू झा, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

जलकल विभाग में हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना
फिरोजाबाद। नगर निगम के जलकल विभाग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना मेयर नूतन राठौर और नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा विधि विधान के साथ की। इस दौरान मेयर और नगर आयुक्त ने विश्वकर्मा के जीवन के बारे में जलकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तार से बताया। इस दौरान औजारों का पूजन किया गया। इस दौरान जलकल विभाग प्रबंधक सुरेश राम, अपर नगर आयुक्त चंदन सिंह, धर्मेंद्र सत्संगी, अतुल पांडे, पार्षद विजय शर्मा, मोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा
फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गोशाला पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष अजब सिंह यादव ने की। विश्वकर्मा दिवस के बारे में बताया गया। उत्तर प्रदेश कांच उद्योग श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष मनोज यादव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कौशल्यादेवी, विकास, उर्मिलादेवी आदि ने विश्वकर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रमाकांत, रमेश चंद्र शर्मा, सीमादेवी, किरन देवी, मीनाश्रीदेवी आादि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed