फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cultural

हजत इमाम हुसैन की याद में निकाला मातमी जुलूस

Wed, 11 Sep 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
cultural
मातमी जुलूस निकालते शिया समुदाय के लोग। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद-शिकोहाबाद। नगर के कटरा बाजार दर्जी गली स्थित इमाम बारगाह से पारंपरिक तरीके से शिया समुदाय ने बुधवार दोपहर मातमी जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल युवा मातमी धुन पर इमाम को याद करते चल रहे थे। इस दौरान नौजवान अपने शरीर को चाबुक, छुरी और हाथों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर रहे थे।
विज्ञापन

मोहर्रम की दसवीं तारीख के दूसरे दिन शिया समुदाय ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मातमी जुलूस निकाला। मातमी जुलूस दोपहर चार बजे शुरू हुआ। जिसको देखने के लिए कटरा बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मातमी जुलूस इमामबाड़ा दर्जी गली से शुरू होकर कटरा बाजार, पक्का तालाब होता हुआ करबला में जाकर समाप्त हुआ। शिया समुदाय के सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस में भाग ले रहे थे। युवा अपने शरीर को ब्लड व चाबुकों से लहुलुहान करते चल रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही नोहा पड़ा जाता वैसे ही युवा वर्ग चाबुकों को शरीर पर तेजी से मारने लगते। लहूलुहान युवकों पर लोग गुलाब जल का छिड़काव करते हुए चल रहे थे। मकानों की छतों पर महिलाएं जुलूस को देख रही थीं। सदर बशीआला ने बताया कि इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, आगरा के लोग यहां मातम करने आए हैं। जुलूस से पहले मजलिस हुई। जिसको मौलाना अबुजर अब्बास खान ने खिताब फरमाई ओर नोह ख्वानी अहमद मेहंदी ने फराज अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed