फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crown of victory on Mayadevi's head, EKA's president again

Firozabad News: मायादेवी के सिर पर जीत का ताज, एका की दोबारा बनीं अध्यक्ष

Sat, 13 May 2023 04:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 13 May 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Crown of victory on Mayadevi's head, EKA's president again
मायादेवी के सिर पर जीत का ताज, एका की दोबारा बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन

सपा की रेखादेवी को 705 मतों से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। एका नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं सभासद पद के मतों की गिनती जसराना के लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के बरामदे में हुई। मतगणना के दौरान भाजपा की मायादेवी सागर ने सपा की रेखादेवी को 705 मतों से हराकर जीत हासिल की।
लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में एका नगर पंचायत के लिए चार चरणों में मतगणना संपन्न हुई। मतगणना के दौरान भाजपा की मायादेवी सागर को 5644 मत प्राप्त हुए। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रेखा देवी को 4939 मत प्राप्त हो सके। 705 अधिक मत प्राप्त होने पर चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह ने विजयी घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में मौजूद मंजू देवी को 1008 एवं शशिकला को 966 मत प्राप्त हुए। जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद एका की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी सागर ने कहा उनके कार्यकाल में काफी विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा जिन क्षेत्रों में कार्य नहीं हो पाए हैं उनमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत का गठन होने के बाद 2017 में पहली बार नगर पंचायत के चुनाव कराए गए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मायादेवी सागर को जीत मिली थी। एक बार फिर एससी महिला हुई और भाजपा ने भरोसा जताया तो मायादेवी सागर ने सीट जीतकर भाजपा की झोली में डाल दी।
विज्ञापन


एका से जीते सभासद

जसराना। वार्ड संख्या एक से सत्यवती, वार्ड संख्या दो से अभिषेक, वार्ड संख्या तीन से दिनेश कुमार, वार्ड संख्या चार से विपिन कुमार, वार्ड संख्या पांच से उर्मिला, वार्ड संख्या छह से रेशमा देवी, वार्ड संख्या सात से सावित्री देवी, वार्ड संख्या आठ से सौदान सिंह, वार्ड संख्या नौ से वीनेश, वार्ड संख्या ग्यारह से मीना, वार्ड संख्या बारह से धर्मेंद्र कुमार, वार्ड संख्या तेरह से विनोद कुमार, वार्ड संख्या चौदह से ज्योति, वार्ड संख्या पंद्रह से ओमकार को जीत हासिल हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed