फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Crossed Rs 50 thousand by changing woman's ATM card

Firozabad News: महिला का एटीएम कार्ड बदलकर पार किए 50 हजार

Wed, 29 Nov 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crossed Rs 50 thousand by changing woman's ATM card
टूंडला। भतीजी के साथ एटीएम से पैसे निकालने गई महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने 50 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। महिला ने एकाउंट बंद कराते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


शहर के एटारोड निवासी शिवपुरी काॅलोनी निवासी मीरा देवी बुधवार शाम 5 बजे अपनी भतीजी शिखा के साथ सुभाष चौराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। जब वह एटीएम से रुपये निकालने का प्रयास कर रहीं थीं तभी पीछे से एक युवक पहुंच गया। उसने मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड बदल लिया। प्रयास के बावजूद रुपये नहीं निकले तो वह वापस घर लौट गईं।
विज्ञापन

अभी वह घर भी नहीं पहुंची थी कि उनके मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आए। वह कार्ड ब्लॉक करातीं उससे पूर्व ही उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि महिला जब उनके पास पहुंची बैंक बंद हो चुकी थी। बैंक खुलने पर सीसीटीवी से एटीएम कार्ड बदलने वाले शातिर की पहचान कराई जाएगी। पहचान कराते हुए जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed