फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Critically ill patients will get treatment, 80 life saving medicines will be included in the pharmacy

Firozabad News: गंभीर मरीजों को मिलेगा उपचार, फार्मेसी में शामिल होंगी 80 जीवन रक्षक दवाएं

Thu, 03 Apr 2025 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 03 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Critically ill patients will get treatment, 80 life saving medicines will be included in the pharmacy
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी अस्पतालों में जल्द ही मरीजों को 80 नई जीवन रक्षक दवाएं मिलेंगी। इन दवाओं को सूची में शामिल कर लिया गया है। इस वित्त वर्ष में वितरण भी शुरू होगा। सरकारी अस्पतालों में पिछले कई सालों से करीब 280 तरह की दवाएं मरीजों को बांटी जाती हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी रोज तीन हजार के पार पहुंच रही है। बहुत सी बीमारियों की दवाएं अभी भी सरकारी अस्पतालों में आसानी से नहीं मिल पाती। कई बार मरीजों को प्राइवेट मेडिकल स्टोरों की दौड़ लगानी पड़ती है। नए वित्तीय वर्ष से इस सूची में 80 और नई दवाओं को लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें हृदय रोग, मानसिक रोग, त्वचारोग, आई सर्जन, जनरल सर्जन और फिजीशियन से जुड़ी दवाएं भी अब मरीजों को अस्पताल से मुफ्त मिल सकेंगी।
विज्ञापन






आरोग्य मंदिर पर भी बढ़ी दवाओं की संख्या

गांवों में खुले जन आरोग्य मंदिरों में अब आवश्यक जांचों के साथ ही कई जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें पैरासिटामोल, एंटीबॉयोटिक व त्वचा रोग और दर्द निवारक ट्यूब भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन












सरकारी अस्पतालों की सूची में शासन द्वारा और अधिक जीवनरक्षक दवाएं शामिल की जा रही हैं। शासन स्तर पर यह प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान में भी अस्पतालों में दवाओं की कमी नहीं है। मरीजों को और अधिक दवाएं जल्द मिल सकेंगी। - डाॅ. पवन कुमार, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed