फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Worker dead in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थतियों में मजदूर की मौत

Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Worker dead in suspicious circumstances
युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल पर बैठे परिजन
 फीरोजाबाद की कांच फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मजदूर का शव राजा के ताल के निकट देशी शराब के ठेके पास पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

 थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व. कंचनलाल का भाई विनोद कुमार शर्मा फीरोजाबाद के थाना दक्षिण अंतर्गत मोहल्ला महावीर नगर, गली नंबर-चार में रहता था। वह फीरोजाबाद स्थित एक कांच फैक्ट्री में काम करता था। वह प्रतिदिन की भांति शनिवार को घर से फैक्ट्री में काम करने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। काफी देर होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।  रविवार सुबह उसका शव थाना टूंडला क्षेत्र के राजा का ताल स्थित मास्टर ढाबे के पास ठेका देशी शराब के निकट पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक विनोद शराब का आदी थी। संभवत: अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed