{"_id":"5745b9a24f1c1b7562690e37","slug":"woman-shot-dead-by-drunk-brother-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में देवर ने महिला की गोली मारकर की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में देवर ने महिला की गोली मारकर की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 25 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में देवर ने महिला की गोली मारकर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सिरौला बख्शीपुर में देवर ने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
थाना जसराना के गांव सिरौला बख्शीपुर में रामनिवास पुत्र गंगाराम बुधवार सुबह शराब के नशे में अपने भाई हरिविलास की पत्नी विशना देवी को गाली दे रहा था। विरोध करने पर रामनिवास ने भाभी की पिटाई कर दी और घर से बंदूक निकाल कर ले आया। देवर को बंदूक लाते देख विशना देवी अपनी जेठानी मुन्नी देवी पत्नी पन्नालाल के घर में छुप गईं। मुन्नी देवी घर के दरवाजे बंद कर रही थीं तभी रामनिवास ने गोली चला दी जो दरवाजे को चीरते हुए मुन्नी देवी के जा लगी। इससे परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। घायल मुन्नी देवी को उपचार के लिए ले जाया जाता तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रामनिवास फरार हो गया। सूचना पर सीओ शमशेर सिंह पुलिस के साथ पहुंच गए। पन्नालाल ने छोटे भाई के खिलाफ पत्नी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसराना पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए