{"_id":"578bc47e4f1c1b9132c4b918","slug":"woman-murdered-bodies-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद घटना की जानकारी करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चंदरई में महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाकर ससुरालीजन फरार हो गए। मायकेवालों की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात ने घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इलाकाई पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही है, जबकि मृतका के भाई, बहन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव चंदरई निवासी सुधा (30) की लाश रविवार को घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। परिवार के सभी लोग फरार थे। सूचना पर मृतका का भाई हरीओम, एसपी देहात अमर सिंह, सीओ सिरसागंज श्रीभगवान, थानेदार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतका के भाई हरिओम ने बताया कि सुधा की शादी वर्ष 2006 में उग्रसेन से हुई थी। सालभर बाद ही ट्रेन की चपेट में आने से पति की मौत हो गई, तो ससुरालीजनों ने सुधा को घर से निकाल दिया था। इसका मुकदमा चल रहा है। इसी बीच सुधा के जेठ विजय की पत्नी की मौत हो गई, तो वर्ष 2011 में सुधा जेठ के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। इस दौरान सुधा ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। वहीं इस बीच ससुरालीजनों में संपति को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी विवाद में सुधा की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। एसपी देहात अमर सिंह ने बताया कि अभी मायकेवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।