फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   vrddha kee hatya ke maamale mein do ke khilaaph mukadama

वृद्धा की हत्या के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा

Wed, 23 Nov 2016 11:43 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 23 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
vrddha kee hatya ke maamale mein do ke khilaaph mukadama
वृद्धा की हत्या के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा - फोटो : अमर उजाला
जांच में जुटी पुलिस, बेटे ने दी मटसेना थाने में तहरीर 
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के तहत दिया गया घटना को अंजाम

मटसेना थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को जो तहरीर दी गई है, उसमें हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। 

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी कीर्तिदेवी (72) पत्नी रघुपति की मंगलवार रात बाइक सवार दो लोगों ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब मृतका अपने नाती सचिन पुत्र पंचम सिंह के साथ बाइक से अपनी बड़ी बेटी मिथलेश पत्नी ओमनारायन निवासी खडेरिया थाना मटसेना के यहां से छोटी बेटी सरोज पत्नी रामनिवास निवासी सिकेहरा थाना मटसेना के यहां जा रही थी। कीर्तिदेवी अपने नाती सचिन के साथ मटसेना के समीप पहुंची थी, तभी बाइक सवार दो लोगों ने वृद्धा को गोली मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजनों के साथ पहुंचे राजवीर सिंह पुत्र रघुपति सिंह ने वृद्धा की हत्या का आरोप लगाते हुए बाबी पुत्र ध्यानपाल निवासी रईया थाना पचोखरा और जितेंद्र पुत्र गुलाब सिंह निवासी बझेरा थाना सिरसागंज के खिलाफ मटसेना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मटसेना ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारण की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed