{"_id":"5874eb644f1c1bb037ba88f0","slug":"vijaya-bank-has-exceeded-40-thousand-woman-standing-outside","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजया बैंक के बाहर खड़ी महिला से 40 हजार पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजया बैंक के बाहर खड़ी महिला से 40 हजार पार किए
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
महिला से चार हजार रुपये पार किए।
महिला के पर्स से 40 हजार रुपये निकालकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर लोगों ने एक को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई।
मटसेना थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर कनैटा निवासी विवेक शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा की बहन उमादेवी शर्मा निवासी मोहल्ला तिलक नगर के पति को 40 हजार रुपये देने के लिए विजया बैंक के गेट पर खड़ी थी। उनके कंधे पर पर्स लटका हुआ था। उसमें 40 हजार रुपये रखे हुए थे। तभी सीमा शर्मा के पीछे खडे़ युवक ने पर्स की चेन खोलकर 40 हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगा। जानकारी होने पर महिला ने शोरगुल किया, तो लोगों ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि आरोपी का दूसरा साथी भाग जाने में सफल हो गया। इसी बीच महिला भी परिवारीजनों के साथ थाने पहुंच गई। महिला सीमा ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए पकड़े गए बदमाश टिंकू के खिलाफ तहरीर दी है।