फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Vasudeva village in May found the skeleton of a young woman

गांव वासुदेव मई में मिला युवती का कंकाल

Fri, 02 Oct 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 02 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vasudeva village in May found the skeleton of a young woman
शिकोहाबाद। ग्राम वासुदेव मई में शुक्रवार को ज्वार के खेत में युवती का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पास ही कपड़े, प्लास्टिक का बैग और एक पत्र मिला है। पत्र के आधार पर पुलिस ने मैनपुरी के ग्राम सुनूपर निवासी लक्ष्मी का कंकाल बताया है। वह दो सितंबर से लापता थी। परिवारीजनों ने भी कपड़ों आदि से इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

गांव वासुदेव मई स्थित अनिल पालीवाल के खेत में खड़ी ज्वार की फसल की कटाई का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को मजदूर ज्वार काट रहे थे। तभी उनकी नजर वहां पड़े कंकाल पर गई। उसके पास ही चप्पलें, प्लास्टिक का बैग रखा था। कंकाल मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। बैग खोलकर देखा तो उसमें टूथब्रश, टूथपेस्ट, कुर्ता, दो साड़ी व एक पत्र मिला। युवती के कुर्ते को तेजाब से जलाया गया था। पत्र में लिखा था कि मम्मी, पापा मैं घर छोड़कर इसलिए गई थी कि मैं पापा से परेशान थी। सुनूपुर की पुलिया तक अवनीश कुमार यादव पुत्र भरत सिंह की बाइक से आई और पीके के साथ दिल्ली गई। फिर उसने छोड़ दिया। यह पत्र रास्ते में एक व्यक्ति से लिखवाया है। मैं अपनी मर्जी से पीके के साथ गई थी। पत्र में नीचे अपना नाम लक्ष्मी पिता का नाम पप्पू बाथम ग्राम सुनूपर थाना बरनाहल जिला मैनपुरी लिखा है। पत्र के आधार पर बरनाहल की पुलिस से संपर्क कर युवती के परिवारीजनों से बात हुई। इसके बाद वह घटना स्थल पर पहुंच गए। पप्पू ने बताया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी (22) दो सितंबर से लापता है। उन्होंने कपड़ों आदि से कंकाल लक्ष्मी का होने की पुष्टि कर दी। थाना पुलिस का कहना है कि जो पत्र मिला है, हो सकता है वह युवकों को फंसाने के लिए लिखकर बैग में रखा हो। लक्ष्मी के साथ क्या हुआ उसकी हत्या क्यों की गई यह जांच के बाद पता चलेगा। डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। पुलिस ने परिवारीजनों से तहरीर ले ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed