{"_id":"6afb6962f82dc3c7a503e347","slug":"no-case-registered-even-two-days-after-the-youths-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-178010-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवक की हत्या में दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवक की हत्या में दो दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
उझारी। ढबारसी रोड स्थित आम के बाग में मिले ट्रक हेल्पर मोबिन (26) के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
मोहल्ला मंसूरपुर निवासी अब्दुल रशीद का बेटा मोबिन तीन दिन पहले ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार को उसका गला रेता शव आम के बाग में मिला था। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी महताब और दो मासूम बच्चों समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद