Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rs 50 lakh and jewellery stolen after breaking the lock of an engineers house

Lucknow News: इंजीनियर के मकान का ताला तोड़कर 50 लाख रुपये और जेवर चोरी

Tue, 17 Nov 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 17 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rs 50 lakh and jewellery stolen after breaking the lock of an engineers house
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
आलमबाग। आनंद नगर में चोरों ने इंजीनियर के मकान का ताला तोड़कर 50 लाख रुपये और आभूषण पार कर दिए। वारदात के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एचसीएल कंपनी में इंजीनियर ऋषभ दीक्षित परिवार के साथ आनंद नगर में रहते हैं। उनकी मां रानी दीक्षित के मुताबिक, दिवाली के बाद परिवार कानपुर उनके भतीजे के घर गया था। वहां से ऋषभ पत्नी और बच्चों के साथ कार से वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हो गए, जबकि वह कानपुर में ही रुक गई थीं। सोमवार दोपहर माली काम करने मकान पहुंचा तो जीने की ओर लगा ताला और कुंडी टूटी मिली। ऊपर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। उसने तत्काल उन्हें और पुलिस को सूचना दी। वह रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचीं। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। नकदी और आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रानी दीक्षित की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed