फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Unveils five robberies, three gangsters arrested

पांच डकैतियों का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Unveils five robberies, three gangsters arrested
डकैती की घटना का खुलासा किया गया
 शिकोहाबाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पांच डकैतियों का खुलासा किया है। दो शिकोहाबाद और तीन इटावा के थाना जसवंतनगर की हैं। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटी गई लाइसेंसी बंदूक के साथ सोने चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 24 मई की रात रामकिशन यादव निवासी नौसेरा के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। 28 मई की रात माधौगंज निवासी जगदीश नारायन यादव के यहां डकैती डाली थी। यहां से बदमाश लाइसेंसी बंदूक और हजारों रुपये की लूटकर इटावा भाग गए थे। वहां जसवंतनगर थाना क्षेत्र में तीन दिन में तीन स्थानों पर डकैती की वारदात को अंजाम देकर शिकोहाबाद आ गए। चार जून की रात को बदमाश आवास विकास कालोनी स्थित बोझिया कट के समीप डकैती डालने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया। बदमाशों ने अपने नाम सचिन यादव पुत्र दयाशंकर निवासी चमरौली थाना मक्खनपुर, नितिन उर्फ जितिन यादव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मदनपुर थाना सिरसागंज व सत्यपाल गिहार पुत्र प्रभु गिहार निवासी खेमगंज गिहार कालोनी थाना सिरसागंज बताया। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने माधौगंज और नौसेरा के साथ जसवंतनगर में तीन स्थानों पर डकैती की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने जगदीश प्रसाद के यहां से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक के साथ सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


डीजे संचालक बन गया लुटेरा
पुलिस गिरफ्त में आया सचिन डीजे संचालक था। एक शादी में सचिन की मुलाकात गैंगलीडर से हुई। गैंगलीडर ने सचिन को एक रात में चार से पांच हजार रुपये पैदा कराने की बात कही तो सचिन डीजे का काम बंद कर वारदात करने लगा। वहीं नितिन का मौसेरा भाई विपिन वाहन चोर होने के साथ लुटेरा भी है। जो वर्तमान में जेल में बंद है। विपिन द्वारा चोरी की जाने वाली बाइकों को नितिन ठिकाने लगाने का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed