{"_id":"5905e4574f1c1b5a464410b7","slug":"tractor-trolley-collides-with-car-old-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, वृद्ध की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल दंपति इलाज कराते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में दर्शन करने के बाद एक परिवार रविवार को कार से लखनऊ जा रहा था। थाना नसीरपुर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। इससे कार सवार वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ निवासी शिवनाथ तिवारी (70) अपने पुत्र आमोद तिवारी (आरपीएफ में तैनात हैं) तथा पुत्रवधू ऊषा तिवारी व उसके दो बच्चों के साथ वृंदावन दर्शन कर लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार दोपहर दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगे जा रही एक ट्रेक्टर-ट्राली में पीछे से जा टकराई। टक्कर होते ही तेज आवाज हुई और कार में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने डायल-100 को सूचना दी। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवनाथ को मृत घोषित कर दिया। आमोद और ऊषा घायल हो गए।
वहीं, टूंडला के थाना नारखी के गांव हरदासपुर निवासी गायत्रीदेवी 60 पत्नी श्यामबाबू शनिवार सायं आठ बजे करीब एटारोड पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने वृद्धा को घायलावस्था में देखा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया है।