{"_id":"57ec19064f1c1b073d576383","slug":"three-wheat-loded-truck-robbers-caught-by-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं से लदा ट्रक लूटते तीन लुटेरे दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं से लदा ट्रक लूटते तीन लुटेरे दबोचे
Amar Ujala
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
गेहूं से लदा ट्रक लूटते तीन लुटेरे दबोचे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद से सिरसागंज एफसीआई जा रहा था ट्रक
फीरोजाबाद वेयर हाउस से सिरसागंज एफसीआई जा रहे सरकारी राशन के गेहूं से लदे ट्रक को कार सवार तीन बदमाशों ने शिकोहाबाद एटा चौराहा के निकट लूटने का प्रयास किया। चालक और क्लीनर के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने तीन लुटेरों को पकड़ लिया। पकड़े गए लुटेरों को पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों के पास से एक तमंचा, कारतूस व कार बरामद की गई है। मामला दर्ज करा दिया गया है।
मंगलवार की शाम फीरोजाबाद से ट्रक सरकारी राशन के गेहूं की बोरियां लादकर सिरसागंज एफसीआई उतारने जा रहा था। शाम छह बजे जैसे ही ट्रक ने शिकोहाबाद में एटा चौराहा के पास पहुंचा तभी कार से पीछाकर कर रहे बदमाशों ने ट्रक को ओवर टेक कर एएमटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास रोक लिया। चालक जुगेंद्र यादव पुत्र भीकम यादव निवासी भीकिया थाना एका व उसके हेल्पर राहुल निवासी फरिहा कोटला को तमंचों के बल पर अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक बदमाश चालक को हटाकर उसकी सीट पर बैठकर ट्रक को ले जाने लगा। उसी समय चालक व हेल्पर ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के राहगीर एकत्र हो गये। उन्होंने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पकड़े गये तीनों लुटेरों की पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गये लुटेरों में अंशु पुत्र मुन्नीलाल, गुलशन पुत्र रमेश जाटव निवासीगण नगला किला थाना शिकोहाबाद तथा संजू पुत्र कालीचरन निवासी गंगानगर थाना शिकोहाबाद शामिल हैं। तीनों लुटेरों के विरुद्ध ट्रक स्वामी पवन कुमार निवासी कोटला, फीरोजाबाद ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।