फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three crooks arrested, looted bike recovered

तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी बाइक बरामद

Tue, 09 Aug 2016 11:16 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 09 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three crooks arrested, looted bike recovered
तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी बाइक बरामद - फोटो : Amar Ujala
नगर में पिछले दिनों नगला पौहपी से लभौआ मार्ग पर बाइक सवार युवक प्रेमशंकर (35) पुत्र रामस्वरूप निवासी चिरकुला, अलीगढ़ को गोली मारकर बदमाश उसकी बाइक व नकदी  लूट ले गए थे। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे सहित कारतूस, नकदी व लूटी गई बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

थाने में एसपी ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि 28 जुलाई रात नौ बजे नगला पौहपी-लभौआ लिंक मार्ग पर दो बाइकों पर सवार 4-5 बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर प्रेमशंकर पर गोली चला दी जो उसकी पीठ में लगी। गोली लगते ही बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल व छह हजार रुपए नकदी लूटकर भाग। एसपी ग्रामीण अमर सिंह व सीओ श्यामकांत की देखरेख में टीमें गठित की गईं। बीती रात 11 बजे क्राइम ब्रांच व शिकोहाबाद पुलिस प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के साथ लभौआ रोड मजार के पास हुई मुठभेड़ के बाद लूट में शामिल तीन लुटेरों तोताराम पुत्र विनेशव निवासी ग्राम करनपुरा थाना नसीरपुर, कुलदीप पुत्र रूप किशोर निवासी करनपुरा व प्रहलाद पुत्र रामवीर निवासी नगला पौहपी थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई बाइक व 640 रुपए के अलावा दो तमंचे व कारतूस बरामद कर लिए। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed