{"_id":"57aa16df4f1c1bb661ee55eb","slug":"three-crooks-arrested-looted-bike-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी बाइक बरामद
Amar Ujala
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
तीन बदमाश गिरफ्तार, लूटी बाइक बरामद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में पिछले दिनों नगला पौहपी से लभौआ मार्ग पर बाइक सवार युवक प्रेमशंकर (35) पुत्र रामस्वरूप निवासी चिरकुला, अलीगढ़ को गोली मारकर बदमाश उसकी बाइक व नकदी लूट ले गए थे। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे सहित कारतूस, नकदी व लूटी गई बाइक बरामद कर ली है।
थाने में एसपी ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि 28 जुलाई रात नौ बजे नगला पौहपी-लभौआ लिंक मार्ग पर दो बाइकों पर सवार 4-5 बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर प्रेमशंकर पर गोली चला दी जो उसकी पीठ में लगी। गोली लगते ही बदमाश उसकी बाइक, मोबाइल व छह हजार रुपए नकदी लूटकर भाग। एसपी ग्रामीण अमर सिंह व सीओ श्यामकांत की देखरेख में टीमें गठित की गईं। बीती रात 11 बजे क्राइम ब्रांच व शिकोहाबाद पुलिस प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के साथ लभौआ रोड मजार के पास हुई मुठभेड़ के बाद लूट में शामिल तीन लुटेरों तोताराम पुत्र विनेशव निवासी ग्राम करनपुरा थाना नसीरपुर, कुलदीप पुत्र रूप किशोर निवासी करनपुरा व प्रहलाद पुत्र रामवीर निवासी नगला पौहपी थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई बाइक व 640 रुपए के अलावा दो तमंचे व कारतूस बरामद कर लिए। तीनों को जेल भेज दिया गया है।