फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The two sides of the statue,

मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों बवाल,

Tue, 28 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The two sides of the statue,
विवाद के बाद घटना की जानकारी लेती पुलिस।
सार्वजनिक जमीन पर बंद पड़े कुएं के ऊपर मंदिर बनाने को लेकर यादव और जाटव पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा मूर्तियां अपने कब्जे में ले ली। मामले में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है।
विज्ञापन

 गांव मोहम्मदाबाद में ग्राम सभा जमीन पर एक सार्वजनिक कुआं था। कुआं बंद होने पर उसके ऊपर चबूतरा बनाकर तथा क्षेत्र की बाउंड्रीवाल बनाकर जाटव समाज के लोग मंदिर बनाने का प्रयास कर रहे थे। मंगलवार सुबह बनाए गये चबूतरे पर देवीजी और हनुमानजी की प्रतिमाओं को स्थापित कर रहे थे। तभी यादव समुदाय ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और पथराव किया गया। मारपीट के साथ ही पथराव होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी। बचाव के लिए लोग घरों में घुस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश यादव और थाना प्रभारी पहुंच गए। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने देव प्रतिमाओं को थाने भिजवाकर हंगामा कर रहे उपद्रवियों की तलाश की लेकिन कोई भी पकड़ में न आ सका। उपद्रव में एक पक्ष से अरविंद कुमार पुत्र मोहन सिंह, मनोज कुमार पुत्र जगदीश, रूबी पत्नी ओमकार, सुधा पुत्री जयसिंह और दूसरे पक्ष से सीमा पत्नी हरीसिंह व किशन सिंह पुत्र हरी सिंह घायल हो गए। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


 बिना अनुमति के मंदिर, मस्जिद ही नहीं कोई भी धार्मिक स्थल बनाना गलत है। अनुमति लिए बिना मंदिर नहीं बनाया जा सकता। सार्वजनिक स्थान पर मंदिर बनाने को लेकर गांव में दो पक्ष भिड़ गए। मौके से मूर्तियों को प्राप्त कर थाने भिजवा दिया गया है। उपद्रव कर रहे दोनों पक्षों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश यादव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed