{"_id":"587396b64f1c1b1929ba8f3d","slug":"the-teenager-s-body-was-found-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिवारीजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात घर से लापता किशोरी का शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि कि किशोरी शौच करने गई थी।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर निवासी पूजा पुत्री राजेंद्र वाल्मीकि रविवार देर रात घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। देर रात तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की। इस पर उसका शव माल गोदाम के समीप रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। किशोरी का शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी फीरोजाबाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पूजा के पिता राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि वह नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारी है। उसकी बेटी रात को शौच करने गई थी। संभवत: तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष जीआरपी फीरोजाबाद का कहना है कि किशोरी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।