फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The occurrence of chaos in Mainpuri village Niwāri

मैनपुरी की घटना से गांव नीवरी में कोहराम

Fri, 05 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
The occurrence of chaos in Mainpuri village Niwāri
पुलिस
जानकारी होते ही फैल गया आक्रोश
विज्ञापन

गांव हुआ खाली मौके पर पहुंचे ग्रामीण
मैनपुरी में पंकज और दिलीप की मौत की खबर सुनते ही गांव नीवरी में कोहराम मच गया। लोग मृतकों के परिवारीजनों को सांत्वना देने पहुंचे। वहीं लोगाें में पुलिस के प्रति आक्रोश था। वहीं काफी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला नीवरी निवासी पंकज, दिलीप, वीकेश, नेत्रपाल और राधामोहन ईंटों को ट्रैक्टर-ट्राली में लेकर बेचने मैनपुरी गए थे। सुबह करीब छह बजे परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों को पंकज और दिलीप की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की जानकारी मिली। लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। दोपहर बाद घटनास्थल से गांव लौटे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश था। ग्रामीणों की मानें तो ट्रैक्टर मालिक वीकेश गांव के पंकज, दिलीप, नेत्रपाल और राधामोहन के साथ भट्ठे से ईंट लेकर मैनपुरी बेचने गया था। सुविधा शुल्क को लेकर पुलिस से वीकेश, नेत्रपाल और राधामोहन से विवाद हो गया। फोर्स पहुंचते ही तीनों भाग गए, लेकिन पुलिस ने पंकज और दिलीप को पकड़ लिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों को इतना पीटा गया कि मौत हो गई। दोनों के शवों को तालाब में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से प्रतिदिन ये सभी युवक मैनपुरी ईंट बेचने जाते थे। इसका मैनपुरी के ईंट भट्ठा संचालक विरोध भी करते थे। आरोप है कि ईंट भट्ठा संचालकों ने पुलिस पर दबाव बनाया कि सिरसागंज से ईंटें लेकर आने वाले युवकों को रोका जाए।
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग टूट गई बुढ़ापे की लाठी
दिलीप की मौत के बाद उसके घर का चिराग बुझ गया। दिलीप अपने पिता राधेश्याम की इकलौती संतान था। करीब एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। बेटे की मौत की खबर सुन माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। दिलीप का विवाह भी करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसके तीन माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में नहीं जले चूल्हे
हादसे की जानकारी के बाद गांव नीवरी में सन्नाटा पसर गया। गांव में चूल्हों में आग नहीं सुलगी। घटना से आक्रोशित ग्रामीण पशुओं को चारा डालना भी भूल गए।
 
शव पहुंचने से पहले पहुंचे अधिकारी
सुबह हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को मिल गई लेकिनकोई भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। शाम करीब छह बजे शव आने की सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ सिरसागंज के साथ थानाध्यक्ष सिरसागंज भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed