{"_id":"5862b2914f1c1b8640eecc46","slug":"the-lovers-murdered-bodies-dumped-in-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की हत्या कर शव कुएं में फेंके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल की हत्या कर शव कुएं में फेंके
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पुरा में मंगलवार को आनर किलिंग की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवती और उसके चचेरे भाई के बीच प्रेम संबंधों का मामला खुलने पर परिवारीजन आपा खो बैठे और दोनों को एक साथ पेड़ से बांधकर गोली मार दी। इसके बाद भी वह नहीं मरे तो गड़ासे से उनका गला रेत दिया और शव कुएं में फेंक दिए। पुलिस ने युवक और युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया हैं। युवती की मां को भी हिरासत में ले लिया गया है।
घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है और मंगलवार को दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो घटना का खुलासा हुआ। मरने वाला युवक कृष्णगोपाल उर्फ रवि (21) गांव पुरा निवासी शिवनाथ राजपूत का पुत्र था और युवती प्रवेश कुमारी पड़ोस के ही गौरीशंकर राजपूत की पुत्री थी। रवि इंटर में और प्रवेश कुमारी हाईस्कूल में पढ़ रही थी। घटना वाली रात करीब दस बजे गौरीशंकर ने घर की छत पर बने कमरे में प्रवेश कुमारी और रवि को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और दोनों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। गौरीशंकर ने रवि के पिता शिवनाथ को भी अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद परिवारीजनों दोनों को गांव से बाहर छोड़ने की बात कहते पीटते हुए ले गए और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए। एसएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।