{"_id":"591b0f344f1c1be764f231a4","slug":"the-bullet-of-the-old-man-sleeping-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर सो रही वृद्धा को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर सो रही वृद्धा को मारी गोली
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में वृद्धा को गोली मार दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रुधेमई में सोमवार की रात आरोपियाें ने घर के बाहर सो रही वृद्धा को गोली मार दी। गोली हाथ में लगी है। घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव रुधेमई निवासी हरदेवी (60) पत्नी अमर सिंह सोमवार रात घर के बाहर चारपाई पर लेटी थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और वृद्धा पर गोली चलाना शुरू कर दिया। एक गोली वृद्धा के हाथ में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ी। वृद्धा के परिवारीजन भी जाग गए। घायल वृद्धा को परिवारीजन देर रात थाना सिरसागंज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। उधर, पीड़ित वृद्धा के बेटे सुखवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश और चरन सिंह निवासी लोहियानगर थाना उत्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुखवीर का कहना है कि आरोपियों से संपत्ति का विवाद चल रहा है।