फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sister and father's hunger strike continues

बहन और पिता की भूख हड़ताल रही जारी 

Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sister and father's hunger strike continues
भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए भूख हड़तताल करती बहन
कैप्टन आलोक यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और विधवा को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर बहन ममता एवं पिता की भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। आलोक की बहन ने चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलता वह भूख हड़ताल खत्म नहीं करेगी। प्रशासन ने यदि जबरन हटाया तो आत्मदाह को विवश होगी। कई संगठनों ने समर्थन करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की। 
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र ग्राम हुसैनपुर जगे निवासी कैप्टन आलोक यादव की 21 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 75 दिन बीतने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बहन ममता का कहना था कि भाई की हत्या हुई और घर पर लगा फोर्स चौथे दिन हटा लिया लेकिन आरोपियों के घर पुलिस आज भी सुरक्षा कर रही है। हत्यारोपी जसराना की तहसील में रजिस्ट्री करते हैं पुलिस को खबर नहीं होती। वह अपने भाई की हत्या करने वालों को सजा दिलवाकर रहेगी। ममता ने कहा कि भूख हड़ताल जबरन खत्म कराने का प्रयास पुलिस कर रही है। पिता ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सवाल उठाया कि सैफई की विधवा को न्याय नहीं दिला सकते हैं तो फिर अन्य बहनों को क्या दिलाओगे। इधर पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुहम्मद वसीमउद्दीन अंसारी एडवोकेट ने डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। उन्होंने आलोक यादव के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। उत्तर प्रदेश यादव महासभा की कोटला मोहल्ला में सभासद श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें कैप्टन आलोक यादव की बहन ममता, पिता एवं ग्रामीणों के द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के समर्थन का निर्णय लिया। प्रतीक यादव ने कहा कि हत्यारे नहीं पकड़े गए तो महासभा डीजीपी, मुख्यमंत्री के मिलकर पक्ष रखेगा। अनवर सिंह यादव, लोकदीप यादव, ब्रजेश यादव, अजीत यादव, छोटे लाल यादव, मोहकम सिंह यादव, अनुभव यादव, पंकज यादव आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed