{"_id":"57b36ea04f1c1ba2506eb3c6","slug":"saw-enthusiasm-in-youth-in-tricolour-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में दिखा युवाओं में जोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिरंगा यात्रा में दिखा युवाओं में जोश
Amar Ujala
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपा का चौराहा से तहसील तक निकाली गई तिरंगा यात्रा
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नगर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में नगर के युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। युवा चेहरों पर तिरंगा बनाकर और हाथों में झंडा लेकर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान भारत माता के साथ ही शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर टूंडला तहसील से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ थाना प्रभारी राजीव यादव ने भारता माता के चित्र की आरती उतारकर किया। यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था।
युवाओं से लेकर वृद्ध तक अपने आप को देश भक्ति गीतों पर थिरकने से नहीं रोक सके। तिरंगा यात्रा में हर दल के लोगों ने शिरकत की। नगर की सामाजिक संस्थाओं ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान युवाओं द्वारा नगर में बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। यात्रा दीपा का चौराहा से प्रारंभ होकर मैन बाजार, भारत माता चौक पर पहुंची। यहां भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सुभाष चौराहा होते हुए तहसील पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा का नगर में दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।