{"_id":"57b0be514f1c1bda786eacfb","slug":"rural-man-decease-in-harsh-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में ग्रामीण की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में ग्रामीण की मौत
Amar Ujala
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में ग्रामीण की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना नसीरपुर के ग्राम असरावली में बच्चे के नामकरण संस्कार के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना व ग्राम मटसेना निवासी मान सिंह सविता (48) अपनी ससुराल नसीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम असरावली में आयोजित अपने साले के पुत्र के नामकरण संस्कार में शामिल होने गत दिवस गए थे। शाम को नामकरण संस्कार के पश्चात ही बेटे को नए कपड़े एवं गहने आदि पहनाए जा रहे थे। इसी दौरान मान सिंह के साले राजू ने नशे की हालत में खुशी में फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग होते ही एक गोली मान सिंह के हाथ से रगड़ खाते हुए उसके पेट में धंस गई। मान सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। उनके गिरते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। तुरंत ही मान सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मान सिंह को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नसीरपुर ने बताया कि असरावली में बच्चे के नामकरण संस्कार के दौरान अवैध असलाह से फायरिंग से मान सिंह की मौत हो गई है। परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। गांव के चौकीदार की ओर से अभियोग दर्ज कराया जा रहा है।