{"_id":"58c2dcff4f1c1bc770dc4311","slug":"posh-colony-student-missing-hijack-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉश कालोनी से छात्र लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉश कालोनी से छात्र लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र आदित्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कालोनी विभव नगर से हाईस्कूल का छात्र घर के दरबाजे से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी छात्र का पता चल सका। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लापता छात्र को खोजने के लिए प्रयास शुरु कर दिए।
एसआरके पीजी कालेज से सेवानिवृत्त हुए यूपी सिंह के देहांत के बाद उनके पुत्र प्रणय प्रताप सिंह परिवार सहित उत्तर थाना क्षेत्र की पाश कालोनी विभव नगर में निवास करते हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे प्रणय कुमार सिंह सब्जी लाने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे। तभी प्रणय प्रताप का बेटा आदित्य घर का गेट बंद करने के लिए पिता के साथ गेट पर आया था। इसके बाद वह अंदर नहीं पहुंचा। करीब दो मिनट बाद आदित्य की मां स्मिता ने आदित्य को आवाज लगाई। लेकिन आदित्य का कोई जबाव नहीं आया। इस पर वह घर के अंदर से गेट पर पहुंची, तो आदित्य वहां नहीं था। स्मिता ने पुत्र की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। आदित्य के लापता होते ही स्मिता ने आसपास के लोगों के साथ परिवारीजनों को सूचना दी, तो वह भी वहां आ गए। और आदित्य की खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही आदित्य की खोजबीन शुरु कर दी। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि आदित्य हाईस्कूल का छात्र है। वह स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में पढ़ता है।