{"_id":"5793aaca4f1c1b3c2bc4ca31","slug":"pilgrims-just-fired-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, आठ घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर तीर्थयात्रियों की बस एक खड्ड में पलट गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ से ओंकारेश्वर जा रही टूरिस्ट बस हाईवे स्थित धातरी के निकट शनिवार अलसुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार तीर्थयात्रियों में से आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
दिल्ली की ओर से मध्य प्रदेश के लगभग 40 तीर्थ यात्रियों को ले जा रही टूरिस्ट बस हाईवे पर ग्राम धातरी के निकट बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार राम निवास (40) पुत्र रामदेव निवासी मुसाकड़ी, आजाद नगर, इंदौर, मनीषा पत्नी रामकिशन, वासबई (35) पत्नी राजाराम निवासी बेहरी, कुसुमलता (55) पत्नी गोविंद निवासी अलीराजपुर, राधाबाई (33) पत्नी टीकम निवासी देहरी, लल्लबाई पत्नी दिनेश, राजाराम (40) पुत्र नाथूराम तथा कमल (37) पुत्रगण लखनलाल निवासी बावंड़ी, खरगौल (मध्य प्रदेश) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
प्रशासन की बेपरवाही से खिन्न दिखे यात्री
सिरसागंज (ब्यूरो)। सिरसागंज नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में से यात्रियों को निकलाने का प्रयास सामने स्थित कृष्णा होटल के मालिक और स्टाफ के लोगों ने किया। घायलों को पुलिस ने शिकोहाबाद अस्पताल भेज दिया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनके पास नही पहुंचा। एक बजे किसी तरह यात्रियों ने अपने लोगों के लिये भोजन का इंतजाम किया। कुछ लोग अपनी एक गाडी कर निकल गये जबकि 28 लोग देर शाम तक हाईवे के किनारे कृष्णा होटल पर बैठे रहे। घायलों ने बताया कि अस्पताल में दो घंटे के बाद उनको दवा दी गयी वहीं अस्पताल से मौके पर कोई वाहन उन्हे छोड़ने तक नहीं आया।