फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Nagla Daru Krann the firing, three shot

ख्ानन को लेकर नगला धारू में फायरिंग, तीन को गोली लगी

Thu, 17 Nov 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे फीराेजाबाद Updated Thu, 17 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
एका थाना एका क्षेत्र के गांव नगला धारू में मिट्टी खनन को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। पहले मारपीट फिर पथराव व फायरिंग की घटना हो गई। घटना में गोली लगने से बालिका सहित तीन लोग घायल हो गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। एक घायल को आगरा रेफर किया गया है। अशोक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नगला धारू निवासी अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह यादव और नरेश पुत्र कायम सिंह यादव के बीच मिट्टी खनन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार सुबह दोनों पक्षों में मारपीट पथराव और फायरिंग हो गई। गोली लगने से नरेश पुत्र कायम सिंह, सत्यपाल सिंह यादव पुत्र राजवीर सिंह तथा अशोक पक्ष से संध्या पुत्री भोले घायल हो गए। मारपीट और पथराव में अशोक पक्ष से अशोक और वीरपाल पुत्र महाराज सिंह तथा नरेश पक्ष से रामेश्वर पुत्र कायम सिंह, सुरेंद्र पुत्र कप्तान सिंह, नीरज पुत्र प्रमोद और कौशलेंद्र पुत्र सुरेंद्र घायल हो गए। गांव पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। नरेश की हालत गंभीर है। उसे उपचार के लिए आगरा लाया गया है। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के दौरान पथराव और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। अशोक कुमार पुत्र रघुवीर सिंह की तहरीर पर रमेश, रामेश्वर, राजवीर सिंह, प्रभु दयाल, सुभाष, वकील, महेश, वीरेश, हाकिम, दीपक, अजयपाल और रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed