{"_id":"579f8b404f1c1b63242b911d","slug":"naee-kaalonee-ke-do-gharon-mein-daaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कालोनी के दो घरों में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई कालोनी के दो घरों में डाका
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा रोड पर चकबंदी आफिस के सामने, बुढ़ई रोड पर बनी नई कालोनी के दो घरों में आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने डाका डाला। बदमाशों ने परिवारीजनों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर परिवारीजनों के साथ मारपीट कर लाखों के नकदी, आभूषण लूट ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घरों का निरीक्षण किया। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
रविवार रात 12 बजे गिरीश यादव पुत्र तिलक सिंह यादव के मकान पर आधा दर्जन बदमाश आ धमके। उस समय परिवारीजन सोये हुए थे। बदमाशों ने मकान के मुख्य गेट के पास बने दूसरे दरवाजे की अंदर की सांकल बाहर से कटर की मदद से काट दी और मकान में घुस गए। आवाज होने पर गिरीश की पत्नी रामादेवी की आंख खुल गई। वह उठकर देखने के लिए जैसे ही आईं तभी एक बदमाश ने डंडे से उनके सिर पर प्रहार किया जिससे वह घायल होकर गिर गई। बड़ा पुत्र आशीष के विरोध करने पर उसे भी डंडे से घायल कर दिया। शोर सुनकर गिरीश की आंख खुल गई। बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर ही दबोच लिया और साड़ी व चादर से चारपाई पर ही बांध दिया। एक बदमाश उनकी कनपटी पर तमंचा लगाए खड़ा रहा। पुत्री आरती को भी थप्पड़, घूसों से मारा-पीटा और जेवर व नकदी बताने को कहा। बदमाश आधा घंटे तक लूटपाट करते रहे। इसके साथ ही कमरे में रखे संदूक व अलमारी की तलाशी लेकर 50 हजार की नकदी व जेवर लूट कर भाग गये। इस घटना के बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर स्थित वृद्धा रामवती बेबा जयंती प्रसाद के मकान पर धावा बोला। मकान में रामवती, उनका धेवता शिवकुमार व अंबा, मध्यप्रदेश से आये उनके रिश्तेदार निरजंन सो रहे थे। बदमाश छत पर चढ़कर जीने के रास्ते मकान में अंदर आ गए। उन्होंने वृद्धा की डंडों से पिटाई करने के साथ ही बीमार रिश्तेदार निरजंन को चारपाई पर ही बांध दिया। बदमाशों ने संदूक व अलमारी में रखे एक लाख रुपये की नकदी व जेवर लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाशों ने वृद्धा रामवती के कानों के कुंडल, अंगूठी, नाक की लौंग तथा पायलें भी उतरवा लीं। बदमाश लूटपाट कर भाग गये। जाते समय बदमाश रामवती के मकान के मुख्य गेट की बाहर से कुंडी लगा गये। बदमाशों के जाने के बाद रामवती ने छत पर चढ़कर बदमाशों के ऊपर पथराव किया और शोर मचाया। इस पर बदमाशों ने तमंचे से फायर किया। रात डेढ़ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके साथ ही घायलों रामादेवी व आशीष को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। रात में ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मकानों का निरीक्षण किया।