{"_id":"58922b424f1c1b0f0be8009e","slug":"mathura-riphainaree-ke-cheeph-mainejar-kee-patnee-se-laakhon-kee-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा रिफाइनरी के चीफ मैनेजर की पत्नी से लाखों की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा रिफाइनरी के चीफ मैनेजर की पत्नी से लाखों की लूट
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज (फिरोजाबाद)।
लखनऊ से मथुरा लौट रहीं मथुरा रिफाइनरी के लैब चीफ मैनेजर की पत्नी को बाइक सवार बदमाशों ने असलाहों के बल पर लूट लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तहरीर दी।
मथुरा रिफाइनरी के लैब मैनेजर एसएन त्रिपाठी की पत्नी विद्या त्रिपाठी कार से अपने घर लखनऊ से मथुरा लौट रही थीं। सिरसागंज की सीमा में प्रवेश करने के बाद ड्राइवर राजकुमार गोला ने गाड़ी को योगीराज होटल के पास खड़ा कर दिया और आगे का शीशा साफ करने लगे। इतने में ही तीन पल्सर सवार बदमाश आए और दो युवकों ने राजकुमार गोला और विद्या त्रिपाठी पर असलहा तान दिए। इसके बाद राजकुमार का मोबाइल छीन लिया फिर विद्या त्रिपाठी का पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया पर्स में डेबिट, क्रेडिट कार्ड, 11 हजार की नकदी और जेवर रखे थे। साथ ही बदमाश उनका मोबाइल भी छीनकर ले गए। पुलिस ने लूट की तहरीर लेकर सभी नाकों पर चेकिंग शुरू कर दी लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका।