फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married to the beating death

विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married to the beating death
हत्‍या
टापा खुर्द लोधीपुरम निवासी विवाहिता की शुक्रवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुशवाह नगर निवासी नीरेश पुत्री मान सिंह का विवाह छह वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाखुर्द लोधीपुरम निवासी माखन लाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के एक साल बाद से ही माखन लाल दहेज की मांग को लेकर नीरेश को परेशान करने लगा। शुक्रवार रात करीब आठ बजे माखनलाल का नीरेश से विवाद हो गया। आरोप है कि माखन लाल ने भीकम सिंह और साहब सिंह के साथ मिलकर नीरेश को कमरे में बंद कर लोहे के पाइप से पीटा। गंभीर रूप से घायल नीरेश ने घटना की जानकारी से अपनी बहन को दी। मृतका की बहन ने मायके पक्ष को सूचना देकर मौके पर पहुंचने को कहा। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पहले ही नीरेश की मौत हो चुकी थी। मृतका के पिता मान सिंह ने बताया कि आरोपी पति और भीकम सिंह तथा साहब सिंह फरार थे। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मान सिंह ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed