फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Married men escaped with bike rider

बाइक सवार युवकों के साथ भाग निकली विवाहिता

Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Married men escaped with bike rider
मामले में पूछताछ करती पुलिस

विज्ञापन
 ससुरालीजनों के साथ कार से मायके जा रही विवाहिता रास्ते में बाइक सवार युवकों के साथ चली गई। युवकों ने कार चालक की पिटाई की और विवाहिता ने चाबी कब्जा ली। परिवारीजनों ने शोरगुल किया तो पुलिस पहुंच गई। विवाहिता और उसके मायके के लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी रेनू का विवाह 28 फरवरी को आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र के गांव सालकार निवासी जितेंद्र के साथ हुआ था। शुक्रवार को रेनू अपनी ननद काजल, देवर और चचिया ससुर के साथ कार से मायके आ रही थी। कार सवार सभी लोग दक्षिण थाना क्षेत्र स्थित करबला की पुलिया के समीप पहुंचे तभी काली पल्सर सवार दो लोगों ने कार को रुकवा लिया। चालक की पिटाई कर दी। इस बीच रेनू ने कार का चाबी निकाल ली और बाइक सवार युवकों के साथ चली गई। परिवार के लोगों ने शोरगुल किया तो भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी आ गई। बाद में पुलिस रेनू के घर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। काजल ने बताया कि उसके परिवारीजनों ने भाई जितेंद्र का विवाह रेनू के पिता को 70 हजार रुपये देकर किया था। शादी आगरा के एक होटल से की गई थी। इसका खर्चा भी जितेंद्र के परिवारीजनों ने किया था। वहीं चौकी प्रभारी रेलवे रोड ने बताया कि रेनू और उसके परिवारीजन पैसे लेकर शादी करने का नाटक करते हैं। रेनू भी उसी गिरोह की सदस्य है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर आरोपियों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed