फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mahila ko agava kar gaingarep, lootapaat

महिला को अगवा कर गैंगरेप, लूटपाट

Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
mahila ko agava kar gaingarep, lootapaat
लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम बस स्टैंड जाने के लिए आटो में बैठी महिला (26)को चालक और उसका एक साथी अगवा कर एक नलकूप पर ले गए। वहां दोनों रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया और महिला से बीस हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल व आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में महिला का उपचार कराया, उसके बाद मेडिकल परीक्षण के  लिए उसे जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया।इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।  
विज्ञापन

महिला जैथरा एटा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह शनिवार को अपने मायके से ससुराल हसनपुर हाथरस जाने के लिए निकली थी। शाम छह बजे वह एटा चौराहे पर उतरी और वहां से बस स्टैंड जाने के लिए एक आटो में बैठ गई। उस समय आटो में चालक के अलावा एक व्यक्ति और बैठा था। महिला ने पुलिस को बताया कि आटो में बैठने के बाद चालक पहले तो उसे इधर से उधर घुमाता रहा। अंधेरा होने पर चालक आटो को स्टेशन रोड की ओर ले गया। रेलवे क्रासिंग के बाद चालक ने आटो रोका वहां एक और व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक लेकर पहुंचा। तीनों ने कोल्ड ड्रिंक पी। इससे महिला को नशा हो गया। कोल्ड ड्रिंक लाने वाला तो वहीं रुक गया, अन्य दोनों उसे एक सुनसान स्थान बनी नलकूप की कोठरी पर ले गए जहां दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और सुबह होने से पहले उसे छोड़कर फरार हो गए। यह कोठरी ग्राम डंडियामई के जंगल में स्थित है। सुबह ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी, उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। महिला नशे जैसी स्थिति में थी। वह कभी ससुराल हाथरस तो कभी बुआ के पास हिमायुंपुर, फीरोजाबाद जाने की बात कहती रही। वहीं दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए फीरोजाबाद भेज दिया। जहां पीड़िता की मां भी आ गई।  पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस को मेडिकल न कराने की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed