फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mahadev Nagar Bwalः report sedition against 50 people

महादेव नगर बवालः 50 लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mahadev Nagar Bwalः report sedition against 50 people
महादेव नगर में शु्क्रवार को भी फोर्स तैनात रहा
बुधवार रात उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महादेवनगर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को दहशत भरी खामोशी रही। पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। उधर फरार गोतस्करी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम रामपुर के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन

बुधवार रात थाना उत्तर के मोहल्ला महादेव नगर में गोवंश से लदा ट्रक नाले में पलट गया था। ट्रक में लदे गोवंश की हालत देख क्षेत्रीय लोगाें में आक्रोश फैल तो दो आरोपी मौके से भाग निकले। जबकि एक को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रोका तो पथराव किया गया और जीप को तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में किया था। पकड़े गए आरोपी शादाब से पूछताछ कर पुलिस ने ट्रक चालक रशीद खां और एक अन्य के खिलाफ गोतस्करी का मुकदमा दर्ज कर शादाब को जेल भेज दिया। उधर देर रात पुलिस ने 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को शुक्रवार सुबह हुई तो उनमें  आक्रोश दिखाई दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मामला फिर से तूल न पकड़ जाए इसलिए क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार को दिनभर पुलिस बल तैनात रहा।  
विज्ञापन


रामपुर जाएगी पुलिस
एसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि महादेव नगर में हुए बलवे में किसी भी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम रामपुर भेजी जाएगी। आरोपियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। ट्रक मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed